कंधार में धमाका, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

वहीं दोरदार धमाके में तीन लोग गंभीररुप से घायल भी हो गए है। पुलिस के मुताबिक धमाके में मरने वाले सभी 9 लोग एक ही परिवार के है। ये सबी लोग सुबह अपने बेटे की शगाई के लिए एक ही कार में सवार होकर लड़की के घर के लिए निकले थे कि तभी रास्ते में इसकी कार बम की चपेट में आ गई और इस बम धमाके में परिवार के सभी लोगों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर और दो लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए है।
उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंधार पुलिस के प्रवक्ता गोरजांग अफरीदी ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया है कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। धमाका किस मकसद से किया गया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं अफगानिस्तान में राष्ट्रपति आवास के सामने भी जोरदार दमाका हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications