मोदी करेंगे उत्तराखंड का हवाई दौरा, गुजरातियों के लिए विशेष विमान

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने देहरादून पहुंच चुके हैं। वो आज गृहमंत्री के साथ गृहमंत्री के साथ हवाई दौरा करेंगे। इसके बाद वो ऋषिकेश में गुजरात सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत शिविर का जायदा भी लेंगे।
इससे पहले गुजरात सरकार ने उत्तराखंड में फंसे अपने राज्य के यात्रियों के लिए देहरादून से अहमदाबाद तक के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की है। इस विमान से अबतक 17 श्रद्धालु अपने राज्य सुरक्षित लौट चुके हैं।
उत्तराखंड पहुंचे नरेन्द्र मोदी राज्य का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भी भी मुलाकात कर राहत- बचाव कार्य पर बातचीत करेंगे। मोदी ने पहले ही उन्हें भरोसा दियाया था कि गुजरात सरकार उत्तराखंड के लोगों को हर संभव मदद करेगा ।












Click it and Unblock the Notifications