आडवाणी का फिर भाजपा पर हमला कहा विचारधारा के खिलाफ जाने से टूटा एनडीए

नई दिल्‍ली। सत्‍य सांई सेंटर में श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कहा कि एनडीए के टूटने का कारण इसके संस्‍थापकों की विचार धारा के खिलाफ पार्टी का जाना है। उन्‍होने जिक्र किया कि जनसंघ के पहले अधिवेशन में श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी उड़ीसा गणतंत्र के सदस्‍यों को साथ लेकर आये थे और आह्वान करते हुए कहा था कि यह एक गैर कांग्रेसी दल है। हमारा उद्देश्‍य कांग्रेस को सत्‍ता से बाहर निकालना है। यह तभी हो सकता है कि जब कांग्रेस के विरोधी सभी दल साथ मिलकर चले।

आडवाणी ने कहा कि आज पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गयी है और एनडीए टूट रहा है। श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आडवाणी की आंखे भर आयी और वह भावुक हो गये। जिसके बाद उन्‍होने खुद को नियंत्रित करते हुए श्‍यामाप्रसाद को श्रद्धांजलि दी।

L K Advani

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कल बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा की निंदा करते हुए कहा था कि पार्टी अब अपनी विचार धारा से अलग हट गयी है। अटल बिहारी जी ऐसे नेता थे जो कि सभी दलों को साथ लेकर चलते थे, लेकिन अब सिर्फ एक नेता को आगे करने के लिए साथी दलों से कोई विचार विमर्श नहीं किया जाता है।

आडवाणी ने ऐसे समय में पार्टी की निंदा की जब पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह मंच पर उपस्थित थे। उनके बयान से यह पता चल गया है कि वह मोदी को किसी भी सूरत में स्‍वीकार नहीं कर सकते हैं। पिछले दिनों गोवा में हुई पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाये जाने के बाद आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के अनुरोध से अपना इस्‍तीफा वापस ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+