पीएम की रेस से नीतीश ने खुद को किया अलग, कहा मैं नहीं हूं दौड़ में शामिल
पटना । एनडीए से संबंद खत्म होने के बाद नीतीश पर कांग्रेस के करीबी होने का आरोप लग रहा है। विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने नीतीश के पक्ष में वोट कर लोगों को इस बात के संकेत दिए है कि कांग्रेस नीतीश के साथ है।
कांग्रेस से बढ़ रही नजदीकी के आरोप लगने के बाद नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस के सथ कोई डील साइन नहीं किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने की किसी भी इच्छा का खंडन करते हुए कहा कि वह पीएम पद की रेस में नहीं हैं। खुद पर लगे अवसरवादी का आरोप खारिज करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू ने राजग इसलिए छोड़ा क्योंकि भगवा पार्टी अपने वादों पर कायम नहीं रही।
उन्होनों कहा कि हमने बीजेपी को धोखा नहीं दिया, बल्कि हम गठबंधन में इस आश्वासन के बाद शामिल हुए थे कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसे विवादास्पद मुद्दों को नहीं उठाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications