अखिलेश राज की 'पुलिसगीरी', हिरासत में युवक की मौत,7 पुलिसवाले सस्पेंड

दरअसल दो दिन पहले पुलिस इस शख्स को कार चोरी के आरोप में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक शकील पर चोरी के कई मुक़दमें थे और उससे चोरी की गाड़ियां बरामद करने के लिए उसे फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था। दी। जहां रास्ते में ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डासना निवासी शकील को घायल अवस्था में गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस की इस दलील को खारिज करते हुए शकील के घरवालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के टार्चर के कारण उस की मौत हुई है। घरवालों का आरोप है कि पुलिस को किसी और शकील की तलाश थी, और जब वो नहीं मिला तो इसे उठाकर ले गए और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों की मानें तो पुलिस ने शकील को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपयों की मांग की थी। लेकिन जब परिवार वाले नहीं दे पाए तो फिर रात में एक लाख रुपये की डिमांड की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन तिवारी ने कहा, "मृतक के पिता की शिकायत पर आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। सभी को फिलहाल निलम्बित कर दिया गया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।" पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जगदीश शर्मा को इस मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है। तिवारी ने कहा, "विभागीय जांच के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications