आडवाणी के मसलें में आरएसएस को कोई रोल नहीं: राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी को पार्टी चुनाव प्रभारी का दायित्व मिलने से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया। आडवाणी के इस इस्तीफे ने बीजेपी ने जारी अंतकर्लह की स्थिति को जगजाहिर कर दिया है।

आडवाणी मसले पर आरएसएस के रोल को नकारते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खारिज किया कि लालकृष्ण आडवाणी द्वारा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिए जाने से उत्पन्न संकट के मुद्दे पर पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दबाव में है।

आडवाणी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के नेतृत्व के लिए सही नहीं हैं। लेक्न राजनाथ सिंह मोदी का बचाव कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें निराधार हैं। राजनाथ ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आडवाणी के मसले पर संघ ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

Rajnath says don't blame RSS for Advani resignation

राजनाथ सिंह ने आडवाणी के पार्टी के सभी पदों से दिए गए इस्तीफे के लिए आरएसएस के जिम्मेदार होने की खबर का खंडन किया और कहा कि "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि संघ (आरएसएस) ने कुछ नहीं कहा है। मैंने उनसे बातचीत की है और कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है और सभी खबरें आधारहीन हैं।"

ऐसी खबरें थी कि भाजपा के वैचारिक अभिभावक आरएसएस ने 2014 आम चुनाव के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए दृढ़ रहने के कड़े निर्देश दिए थे।

आडवाणी ने मोदी को पार्टी की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के अगले दिन सोमवार को भाजपा की प्रचार समिति, संसदीय बोर्ड और पार्टी के राष्ट्रीय प्रबंधक के पदों से इस्तीफा दे दिया था। हलांकि भाजपा संसदीय बोर्ड ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+