खलनायक के बाद अब दबंग सलमान खान जाएंगे जेल!

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के लिए आज का दिन मुश्किल भ रा हो सकता है। 2002 के हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत सलमान खान की मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के खिलाफ अपील पर फैसला सुनाएगी।

मजिस्ट्रेट अदालत ने साल 2002 के हिट एंड रन मामले में उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में फिर से मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।

salman khan

जिसके बाद न्यायाधीश यूबी हेजिब ने एक महीने पहले मामले में सारी दलील पूरी होने के बाद अपील पर फैसला सुनाने के लिए 10 जून की तारीख निर्धारित की थी।

भारतीय दंड संहिता यानी कि आईपीसी की धारा 304 के मुताबिक सलमान पर गैर इरादतन हत्या का मामला चल रहा है। गंभीर आरोप लगाने के खिलाफ दलील देते हुए खान के वकील ने दलील दी थी कि मजिस्ट्रेट अदालत का आदेश कानूनन गलत और रिकॉर्ड में दर्ज साक्ष्य के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट इस बात को समझने में विफल रहे कि अभिनेता की न तो फुटपाथ पर सो रहे लोगों की हत्या करने की मंशा थी और न ही उन्हें इस बात की जानकारी थी कि लापरवाही से गाड़ी चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो जाएगी और चार घायल हो जाएंगे। कोर्ट का फैसला आने के बाद इस बात से पर्दा उठ जाएगा कि बॉलिवुड के चुलबुल पांडे जेल जाएंगे या फिर बच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+