CBI के सामने छूटेंगे बसंल के पसीने, घूसकांड मामले में होगी पूछताछ
नयी
दिल्ली। रेलवे घूसकांड के चलते अपनी कुर्सी गवा चुके पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल से आज सीबीआई पूछताछ कर सकती है। खबर के मुताबक सीबीआई रेलवे घूसकांड मामले से जुड़े कुछ अहम दस्तावेजों, फोन कॉल्स और रेलवे में हुई खास नियुक्तियों को लेकर सवाल पूछ सकती है। सीबीआई की ओर से उन्हें समन भेजकर इस बात की जानकारी दे दी गई है। id="toptextpromo">वहीं
इस मामले में नियुक्ति से संबंधित सारी फाइलें सीबीआई हासिल कर चुकी है। इसके अलावा सीबीआई महेश कुमार, बंसल के भांजे विजय सिंगला और बंसल के निजी सचिव राहुल भंडारी का बयान दर्ज कर चुकी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला को 90 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद रेल मंत्री पद से पवन बंसल को इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन बंसल अबतक यही कहते रहे हैं कि रेलवे बोर्ड के सदस्य की नियुक्ति में उन्होंने कोई गलती नहीं की है। आज की पूछताछ के बाद रेलवे घूसकांड में उनकी भूमिका की जांच सीबीआई करेंगी।











Click it and Unblock the Notifications