अटल ज्योति अभियान से कांग्रेस की बत्ती गुल
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी गतिविधियां दिन पर दिन तेज होती जा रही हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सबसे ज्यादा सक्रिय हैं, जिनमें कांग्रेस इधर थोड़ी तनाव में आ गई है। यह बात हम नहीं जनता कह रही है और भाजपा का भी यही दावा है।
भाजपा की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में अटल ज्योति अभियान की सफलता से कांग्रेस बौखला गयी है। प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में अटल ज्योति अभियान से गांव जगमगा रहे है और जून के अंत के प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिष्चित हो जायेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के पक्ष में जनता के विष्वास और समर्थन से कांग्रेस का अस्तित्व और आधार खत्म हो चुका है इसलिए कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस के नेता झूठे दावे कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। अटल ज्योति अभियान की सफलता ने कांग्रेस की बत्ती गुल कर दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के समर्थन और विष्वास से भारतीय जनता पार्टी का आत्मविष्वास बढ़ा है। अटल ज्योति अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद हम इतनी उर्जा पैदा करेंगे कि जहां-जहां अंधकार रूपी कांग्रेस मौजूद है वहां-वहां अटल ज्योति अभियान के प्रकाश से कांग्रेस की अंधकार रूपी छवि को समाप्त कर देंगे।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के नेता यह दुष्प्रचार करते है कि अटल ज्योति अभियान केन्द्र सरकार के पैसों से हो रहा है, की बतोलेवाजी की पोल खुल चुकी है। यदि केन्द्र की मदद से अटल ज्योति जैसी पुख्ता व्यवस्था होती तो कांग्रेस शासित राज्य कब के अटल ज्योति अभियान लागू कर चुके होते जो आज अंधकार और बिजली कटौती के शिकार हो रहे हैं। प्रदेश की शिवराज सिंह चैहान सरकार ने अटल ज्योति अभियान के लिए अपने स्त्रोत से 25 हजार करोड़ रूपये व्यय किया है।
राज्य के अलावा अन्य स्त्रोतों से संसाधन जुटाकर फीडर सेपरेषन का कार्य रिकार्ड समय में संपन्न किया। केन्द्र सरकार का योगदान ंतो यही है कि उसने मध्यप्रदेश को केन्द्र से मिलने वाले कर्ज में अडंगा लगाया जिसकी भत्र्सना की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि कांग्रेस को मध्यप्रदेश की जनता का हित और आम आदमी का सुकून रास नहीं आ रहा है। जब-जब प्रदेश की जनता और किसान परेशानी में होता है कांग्रेस को प्रसन्नता होती है, जनता को मिल रही राहत कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं होती।













Click it and Unblock the Notifications