2 लाख का मुआवजा एसिड अटैक पीडि़ता का अपमान: सुषमा स्‍वराज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि मुंबई में तेजाब हमले में जान गंवा चुकी युवती के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाना न केवल अपर्याप्त है, बल्कि अपमानजनक भी है।

सुषमा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अपने अकाउंट पर लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केवल दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाना अपर्याप्त है। यह अपमानजनक है। उन्होंने लिखा है कि प्रीती राठी पर तेजाब हमला और उसके बाद उसकी मौत बेहद दर्दनाक है। दुर्भाग्यवश इसके लिए जिम्मेदार शख्स आज भी फरार है।

BJP leader Sushma Swaraj

गौरलतब है कि प्रीती पर दो मई को कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंक दिया था। उस समय वह नई दिल्ली से मुंबई पहुंची गरीब रथ एक्सप्रेस से बांद्रा टर्मिनस पर उतर रही थी।वह मुंबई में सेना के अस्पताल में नर्स की नौकरी करने के लिए गई थी।


हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई थी। उसका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके बाद जब उसकी हालत थोड़ी और बिगड़ी तो 18 मई को बॉम्बे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। प्रीति के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रीति के इलाज में लापरवाही बरती गई।

प्रीति के पिता अमर सिंह राठी ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को खत लिखकर केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। वहीं दूसरी तरफ प्रीति का शव आज मुंबई से दिल्‍ली लाया गया। प्रीति का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+