राणा जी बने राज्‍यमंत्री तो विश्‍वविद्यालय में जश्‍न

लखनऊ। लखनऊ विश्‍वविद्यालय के राणा जी अखिलेश यादव की सरकार में राज्‍यमंत्री बन गये, तो छात्रों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। राम सिंह राणा को उद्यम विभाग के राज्‍यमंत्री का पद दिये जाने के बाद छात्रों का हुजूम विश्‍वविद्यायल परिसर पहुंचा, जहां के छात्रसंघ में राणा महामंत्री रह चुके हैं।

पूर्व छात्रसंघ महामंत्री राम सिंह राणा को राज्यमंत्री नियुक्त किये जाने पर कई दिनों के अवकाश के बाद जब कैम्‍पस खुला तब ये नजारे देखने को मिले। खुलने पर लविवि परिसर में छात्रो का हुजूम परिसर पहुंचा तथा खुशी का इजहार करते हुए शिक्षको एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ लगभग कुन्टल भर मिठाई बांटी। छात्रसंघ भवन, कर्मचारी परिषद भवन अध्यापक संघ कार्यालय, प्राक्टर कार्यालय एवं छात्रावासों सहित तमाम विभागों में इस खुशी में मिठाई वितरित करते हुए उल्लासित छात्रों ने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इस बात पर खुशी व्यक्त की कि उन्होंने बसपा शासनकाल की बर्बरता के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के छात्र युवा नेता राम सिंह राणा को राज्यमंत्री का दर्जा देने के लिए छात्र-युवा समुदाय के प्रति अपना विशेष अनुराग व्यक्त किया है।

ढोल नगाड़ों के बीच इसी खुशी में वरिष्ठ छात्रनेता एवं निवर्तमान प्रदेश सदस्य-समाजवादी छात्रसभा मोहम्मद दानिश सिद्दीकी, पूर्व छात्रनेता अभिजीत सिंह ‘अभि', छात्रनेता प्रशान्त सिंह के नेतृत्व में हजारों छात्र ने परिसर स्थित सरस्वती वाटिका पर एकत्रित हुए एवं परिसर में घूम से मिष्ठान वितरण किया तथा छात्रों नौजवानों के सम्मान को बढ़ाते हुए सभी छात्रों ने यह विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा छात्र हितों में संघर्षमयी नेता राणा के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा एवं पार्टी का परचम सम्पूर्ण देश में फहराया जायेगा।

इस मौके पद दानिश सिद्दीकी के अलावा अम्बरीश राय, मनोज कुमार वर्मा, मुन्नू, डा. पीयूष अवस्थी, उमर अश्फाक, सौम्या मिश्रा, सऊद खान जिलामहासचिव समाजवादी छात्रसभा, लखनऊ, अंजनी पाण्डेय, विवेक सिंह ‘राजा', सत्यम गुप्ता, अखिलेश सिंह, आशुतोष रावत, अज़ल खान, अभिषेक सिंह ‘चुल्ली' शशांक सिंह ‘आंशू', मीनाक्षी सिंह, वन्दना यादव, संजय सिंह, रेहान अहमद, अमित यादव, डीके सिंह ‘पहलवान', जितेन्द्र सिंह, शाहनवाज, विनय यादव, राजन यादव, आशीष वर्मा ‘दीवान' समेत कई छात्र इस जश्‍न में शामिल हुए।

राम सिंह राणा

राम सिंह राणा

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

छात्रों ने एलयू में मनाया जश्‍न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+