राजीव शुक्ला ने BCCI चीफ से मांगा इस्तीफा, श्रीनिवासन ने किया इंकार

n srinivasan
नयी दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में अपने दामाद की वजह से फंसे बीसीसीआई अध्यक्ष पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने अरुण जेटली से मुलाकात के बाद बीसीसीआई चीफ से इस्तीफा मांगा है। बीजेपी नेता अरुष जेटली से मुलाकात के बाद राजीव शुक्ला ने कहा कि जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती तब तक बीसीसीआई चीफ इस मामले से दूर रहे। आईपीएल चीफ राजीव शुक्ला के अलावा खेल मंत्री जतिन प्रसाद ने भी श्रीनिवासन को बीसीसीआई से दूर रहने की सलाह दी है।

लेकिन इन सबकी सलाह को सिरे से खारिज करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन आज अपने दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने साफ तौर से इस्तीफा देने से मना कर दिया। उन्होंने अपनी दलील देते हुए कहा कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से मेरा कोई सीधा लेना-देना नहीं है, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।

गौरतलब है कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष अरुण जेटली से आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बीसीसआई अध्यक्ष श्रीनिवासन को जांच तक दूर रहने की सलाह दी थी जिसको श्रीनिवासन ने ठुकरा दिया है। राजीव शुक्ला ने श्रीनिवासन का भी बचाव किया। शुक्ला ने कहा कि एन श्रीनिवासन को अपने दामाद मयप्पन के खिलाफ जांच पूरी होने तक उनसे अलग ही रहना चाहिए। शुक्ला ने कहा कि हमने जांच पूरी होने तक श्रीनिवासन से पद छोडऩे का अनुरोध किया है। लेकिन श्रीनिवासन ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+