रियेलिटी शो, जहां नीलाम होगी वर्जिनिटी

सिडनी। 2008 में एक ऑस्‍ट्रेलियाई लड़की ने अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिये इंटरनेट पर अपने कौमार्य यानी वर्जिनिटी को नीलाम किया था। उसके बाद मानो जैसे ट्रेंड ही चल पड़ा। आज यहां तक नौबत आ गई है कि अब ऑस्‍ट्रेलिया के एक टेलीविजन चैनल पर रिएलिटी शो होने जा रहा है, जहां वर्जिनिटी पर हजारों-लाखों डॉलर की बोली लगेगी। जी हां यह शो शुरू करने जा रहे हैं फिल्‍म निर्माता जस्टिन सिसली। इसका आईडिया उनके पास अपनी ही डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म बनाते वक्‍त आया, जिस पर खासा विवाद हुआ।

सिसले ने पिछले साल एक डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म बनायी, जो ब्राजील की छात्रा कैटरीना मिगलियोरिनी और रूस की एलेक्‍स स्‍टीपनोव के जीवन पर आधारित थी। उन दोनों ने स्‍टूडेंट जीवन में अपनी वर्जिनिटी को नीलाम किया था। मिगलियोरिनी को अपने कौमार्य के लिये 780,000 अमेरिकी डॉलर मिले थे, उसकी वर्जिनिटी को जापान के एक बिजनेसमैन ने खरीदा था। वहीं स्‍टीपनोव की वर्जिनिटी के दाम 3000 डॉलर लगे थे।

डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍म बनने के तुरंत बाद विवादों में आ गई और रिलीज नहीं हो सकी। इस पर सिसले ने नये कॉन्‍सेप्‍ट के साथ टीवी रिएलिटी शो शुरू करने का निर्णय लिया, जहां वर्जिनिटी नीलाम होगी। सिसले ने हफिंगटन पोस्‍ट को दिये गये एक इंटरव्‍यू में बताया कि टेलीविजन के एक मल्‍टी-नेशनल डिस्ट्रिब्‍यूटर ने इस रिएलिटी शो के प्रसारण अधिकार खरीद लिये हैं।

सिसले ने बताया कि इस शो का नाम 'वीडब्‍ल्‍यू2' है, जिसके लिये प्रति सप्‍ताह 50 से अधिक एंट्रीज़ ईमेल के माध्‍यम से आ रही हैं, वो भी पूरी दुनिया से। यही नहीं खरीदारों के मेल भी धड़ाधड़ आ रहे हैं। अब तक अपनी वर्जिनिटी की नीलामी करने के लिये तैयार करीब 375 लड़कियों की ईमेल आ चुकी हैं, वहीं खरीददार पुरुषों की ओर से करीब 130 ईमेल आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+