Spot Fixing: श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई। और आखिरकार मुंबई क्राइंम ब्रांच ने बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को तीन घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी हिमांशु रॉय ने मीडिया को दी औऱ कहा कि अब मयप्पन को हम कोर्ट में पेश करेंगे। उसके बाद मयप्पन और बिंदु दारा सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जायेगी।
मालूम हो कि स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गये बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंहने खुलासा किया था कि वह मयप्पन के कहने पर क्रिकेट पर सट्टा लगाता था। चेन्नई के मैच वाले दिन उसने एक दिम में करीब 35 बार मयप्पन से बात चीत की थी मोबाइल से। बिंदु दारा सिंह के कॉल डिटेल यह बताते हैं। यही नहीं बिंदु दारा सिंह ने यह भी कहा है कि इस बारमयप्पन को सट्टेबाजी में करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।
तो वहीं अब सबकी निगाहें बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन पर लगी हुई हैं क्योंकि मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद उनके पास इस्तीफा ही विकल्प बचता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि बीसीसीआई इस बात के लिए तैयार भी है इसलिए उसने उनकी जगह उनका कार्यभार अरूण जेटली को सौंपने का फैसला ले लिया है।
गौरतलब है कि श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन मदुरै से स्पेशल विमान से ही कल शाम साढ़े सात बजे मुंबई पहुंचे थे जहां से पुलिस उन्हें सीधे पुलिस मुख्यालय ले गयी थी और तीन घंटे तक लगातार कड़ी पूछताछ करने के बाद मयप्पन को गिरफ्तार कर लिया गया।













Click it and Unblock the Notifications