पाकिस्तानी ने 45 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को 45 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के आधार पर रिहा कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने सजा पूरी कर चुके इन भारतीय मछुआरों की रिहाई का पिछले सप्ताह फैसला किया था।
अधिकारियों ने कराची जेल से 45 कैदियों को रिहा किया है। उन्होंने पूर्वी लाहौर जाने के लिए बस पकड़ ली, जहां से उन्हें वाघा सीमा के जरिए भारत वापस भेजा जाएगा। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से ये मछुआरे बेहद खुश नजर आए। पाकिस्तान और भारत, समुद्री सीमा लांघने वाले मछुआरों की नियमित तौर पर गिरफ्तारियां करते रहते हैं।

कई स्तर की चली बातचीत के बावजूद दोनों देश समुद्री सीमा पर कोई फैसला नहीं कर पाए हैं। वर्तमान में पाकिस्तान की जेल में 482 भारतीय कैदी तथा भारत की जेल में 496 पाकिस्तानी कैदी मौजूद हैं। खोसो ने इस आदेश के दौरान उम्मीद जताई थी कि भारत भी इसी तरह वहां की जेल में सजा पूरी कर चुके पाकिस्तानी कैदियों को सदभावना के आधार पर रिहा कर देगा। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कैदियों की रिहाई के सम्बंध में भारत से बातचीत शुरू की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications