IPL फिक्सिंग: दो और खिलाड़ियों को शामिल करना चाहता था चंदीला

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला इस अपराध में दो और खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल करना चाहते थे। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पूछताछ के दौरान चंदेला ने पुलिस को बताया कि वह छह अप्रैल को सटोरियों से मानेसर के 'कंट्री क्लब' में मिले थे।

मुलाकात में सटोरियों ने चंदेला से स्पॉट फिक्सिंग के लिए और खिलाड़ियों को शामिल करने की बात कही थी। चंदेला ने सटोरियों को दो खिलाड़ियों के नाम दिए और सटोरियों ने चंदेला से दोनों खिलाड़ियों को एक पार्टी में बुलाने के लिए कहा, जहां वह सौदे का बारे में बात करने वाले थे। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने पार्टी में जाने से इंकार कर दिया।

Chandila tried to rope in two more players for spot-fixing

इसके बाद चंदेला ने अंकित चव्हाण से स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की बात की और चव्हाण इसके लिए राजी हो गए। सूत्र के अनुसार सट्टेबाज जीजू जनार्दनन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शांताकुमारन श्रीसंत से सीधे सम्पर्क किया और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की बात कही। जीजू क्रिकेट खिलाड़ी रह चुका है और श्रीसंत का दूर का चचेरा भाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+