डीएसपी हत्याकांड: सीबीआई ने 8 घंटों तक की राजा भैया से पूछताछ
प्रतापगढ़। कुंडा के शहीद डीएसपी जिया-उल-हक की हत्या की जांचकर रही सीबीआई ने इस मामले में यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लम्बी पूछताछ की।
केन्द्रीय जांच ब्यूरो राजा भैया से कुंडा के डीएसपी जिया-उल-हक के बारे में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक राजा भैया के साथ उनके चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह, उनके विश्वसनीय हरिओम श्रीवास्तव, नन्हे सिंह और उनकी कोठी के प्रबंधक लालजी निहाम और तीन गांववालों से भी इस ह्ताकांड मामले में पूछताछ की गई।

माना जा रहा है कि सीबीआई राजाभैया से आज भी पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि शहीद डीएसपी की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया को अपने पति की हत्या का आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराया था।
जिसके बाद राजा भैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।उनके इस्तीफे क बाद से ही सीबीआई उनसे पूछताछ का मन बना रही थी।












Click it and Unblock the Notifications