पाक और अमेरिका आपसी हितों पर काम करते रहेंगे : बराक ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान में नवाज शरीफ को जीत की बधाई देते हुए कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के आपसी हितों के लिए साथ काम करने का लंबा इतिहास रहा है और हम आगे भी बेहतर भविष्य की उम्मीद करते हैं। उन्होने नवाज की जीत पर खुशी जताई है।
यह ध्यान देने योग्य है कि पाक में पिछले 66 सालों में पहली बार किसी लोकतांत्रिक सरकार ने अपने पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा किया। इस बार 11 मई को हुए आमचुनाव में भी तालिबानियों ने विरोध किया था और जनता को संदेश दिया था कि 'आम चुनावों का विरोध किया जाना चाहिए, तालिबानियों ने हमले की भी धमकी दी थी। ऐसे में वहां 60 फीसदी से अधिक मतदान होना बड़ी बात है।

नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत पर भारत के प्रधानमंत्री ने भी खुशी जताई थी और उन्होने पाक से बेहतर संबंधों की भी उम्मीद जताई थी। पाकिस्तान में कट्टरपंथी सक्रिय हैं जो कि देश में तुगलकी कानून लागू करना चाहते हैं। ऐसे में देश को विकास के पथ पर ले जाना नवाज शरीफ के लिए एक बड़ी चुनौती है। भारत ने नवाज की जीत पर इसलिए भी खुशी जताई है क्योंकि वह अपने पहले के कार्यकाल में भी भारत के साथ बेहतर संबंधों के पक्षधर रहे हैं।
यह पहली बार था कि पाकिस्तान के आम चुनावों में कश्मीर कोई मुद्दा नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications