बीजेपी दफ्तर का सामने कांग्रेसियों का हंगामा

Congress activists protest outside BJP office in Delhi
नयी दिल्ली। कुछ दिन पहले ही सीबीआई रिपोर्ट में हेराफेरी के मामले में बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया था। बीजेपी के प्रदर्शन के जवाब में आज कांग्रेसियों ने भी बीजेपी दफ्तर के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में बीजेपी के दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों का प्रदर्शन इतना हंगामेदार था कि प्रदर्शकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन का नाम आईना दिखाओं प्रदर्शन रखा था। सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बाहर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर हंगामा करने का कोई हक नहीं है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी देर तक बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वो उग्र प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को रोक नहीं पाए। कांग्रेसी बार-बार बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पानी की बौछाड़ कर पुलिस ने इन्हें आगे बढ़ने से रोका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+