1984 सिख दंगे: सज्जन कुमार की याचिका पर फैसला आज

सुल्तानपुरी दंगा ममाले में एक साथ छह लोगों का कत्ल का दिया गया था। इस हत्याकांड के आरोप में दिल्ली की निचली अदालत ने सज्जन कुमार के साथ-साथ पांच अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किए थे। इन आरोपों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी। इस मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ हत्या, डकैती और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं।
निचली अदालत के इन आरोपों को खारिज करते हुए ही कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट से इस पूरे मामले पर और सुनवाई की अपील की थी। जिसपर कोर्ट ने हामी भरते हुए कहा था कि मामले में और सुनवाई की जरूरत है। आज कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुना सरकती है। गौरतलब है कि सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट में दंगा केस मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने बरी कर दिया गया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद सिख समुदाय ने इसका कड़ा विरोध किया था। सिकों ने कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से न्याय की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications