झारखंड के कांग्रेस विधायक हत्या के दोषी करार

वह रांची आया था तथा वहीं विधायक के आदमियों ने उसका अपरहण कर लिया था। उसके पिता ने विधायक पर अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाया था। 27 अप्रैल, 2011 को खूंटी जिले में अविनाश का शव पाया गया था तथा उसके शरीर में गोलियों के निशान थे। जांच के दौरान पुलिस ने इस अपहरण एवं हत्याकांड में विधायक की संलिप्तता का पता लगाया था।
विधायक के अलावा उनके बॉडीगार्ड और उनके चालक को भी अभियुक्त बनाया गया था तथा अदालत ने इन दोनों को भी दोषी पाया है। इनकी सजा पर सुनवाई 15 मई को होगी। दो वर्षो से जेल में कैद लकड़ा ने सुनवाई के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं निर्दोष हूं। मैं उच्च न्यायालय की शरण में जाऊंगा। मुझे न्यायपालिका में पूरा भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications