तोता-चिकन को लेकर ट्विटर पर भड़के दिग्गी राजा

उन्हें जल्द आजाद किए जाने की जरुरत है। कोर्ट के आलोचना के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह नाराज हो गए है। दिग्विजय सिंह ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर अपने ट्वीटर अकाउंट पर जाहिर की है।
कोर्ट की टिप्पणियों से नाराज हैं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जाहिर करते हुए लिखा है कि 'माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता कहा, CAT खुफिया एजेंसी को चिकन कहता है तो क्या हम अपने संस्थानों की हैसियत नहीं घटा रहे?
दिग्विजय सिंह में कोर्ट के विश्लेषण पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस तरह से प्रशासनिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से उनकी विश्वसनियता पर सवाल खड़ा होता है।
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा था, 'सीबीआई पिंजड़े में बंद तोते की तरह है, जो अपने मालिक के सुर में सुर मिलाता है। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा के दायर हलफनामे पर की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोयला ब्लॉक आवंटन की जांच रिपोर्ट में खास बदलाव किए थे।
जबकि केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण यानी कैट की बैंगलोंर बेंच ने देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी को 'मुर्गा' बताया और पूरी व्यवस्था की सफाई करने की बात कही। कैट ने कहा था, 'सीबीआई 'मुर्गे' की तरह है जो पंछी तो है, पर उड़ नहीं सकता।
दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद विपक्षी पार्टी बीजेपी ने दिग्विजय के खिलाफ बोलना शुरु कर दिया है। बीजेपी ने इसे ज्यूडिशियरी सिस्टम का अपमान ब ताया है और कहा है कि कांग्रेस नेता का ये बयान निंदनीय है। उन्होंने देश की सबसे बड़ा अदालत का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications