नवाज शरीफ तीसरी बार बनेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की आब-ओ-हवा एक बार फिर बदलने जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज़ (पीएमएलएन) भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है। यानी नवाज शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नवाज शरीफ की पार्टी को 126 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, वहीं जरदारी की पीपुल्स पार्टी को 32 सीटें और इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ को 34 सीटें मिलती दिख रही हैं। मतगणना बहुत जल्द ही पूरी हो जाएगी।
इस जीत की खुशी में नवाज शरीफ के घर और पार्टी कार्यालयों पर ढोल नगाड़े बजने लगे। शरीफ को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। नवाज शरीफ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर चलेंगे, क्योंकि पाकिस्तान के हालात बदलना जरूरी है और यही उनका मकसद है। शरीफ ने इसी दौरान इमरान खान की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जितना भी भला-बुरा कहा, उसके लिये मैं उनको माफ करता हूं।

ये चुनाव पाकिस्तान के चार प्रांतों में हुए। ताज़ा रुझानों के अनुसार खैबर पख्तूनवा में तहरीक-ए-इंसा।, पंजाब में नवाज शरीफ की, सिंध में जरदारी की पार्टी और बलूचिस्तान में पीएमए पार्टी बढ़त पर है।
उधर पाकिस्तान के मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने नवाज शरीफ से आग्रह किया है कि है देश के सभी प्रांतों के साथ बराबरी और बिना भेदभाव सभी के कल्याण सुनिश्चित करें। पाकिस्तान में आम चुनाव में सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और उसके प्रमुख को बधाई देते हुए एमक्यूएम के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने एक संदेश में नवाज से आग्रह किया कि वह सत्ता हासिल करने के बाद पाकिस्तान का विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए गम्भीरता के साथ कोशिश करें।
ऑनलाइन समाचार एजेंसी शनिवार देर रात गैर-औपचारिक सूचना के आधार पर बताया कि शनिवार को हुए आम चुनाव में पीएमएल-एन को संसद के कुल 272 सीटों में से 117 सीटें मिली। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) दूसरे स्थान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को तीसरा स्थान मिला। शरीफ के पीएमएल-एन को साधारण बहुमत हासिल करने के लिए 136 सीटें चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications