आंतक के साये में पाकिस्तान में हो रहा है चुनाव

नयी दिल्ली। पाकिस्तान में आज14वीं संसद के लिए वोटिंग हो रही है। पाकिस्तान का यह चुनाव ऐतिहासिक है क्योंकि पाक में पहली बार चुनाव के जरिये एक चुनी हुई सरकार दूसरी चुनी गई सरकार को सत्ता सौंपेगी। पाकिस्तान के चुनाव में निचले सदन नेशनल असेंबली की कुल 342 सीटों में से केवल 272 सीटों पर प्रत्यक्ष वोटिंग हो रही है, जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित होती हैं।

पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 172 सीटें हासिल करना जरूरी है। इसके अलावा यहां के चार प्रांतों के लिए भी मतदान हो रहा है। पाकिस्तान के चुनाव में पंजाब प्रात काफी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यहां 272 सीटों की आधी से ज्यादा 147 सीटें हैं।

गौरतलब है कि पंजाब प्रांत पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल नवाज की पकड़ मजबूत है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाक चुनाव में नवाज शरीफ कड़ी टक्कर दे सकते है। पाक चुनाव में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और भुट्टो परिवार की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और क्रिकेट इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अपनी किस्तम आजमा रहे है।

इन प्रमुख दलों के अलावा पीएमएल-क्यू, जमात-ए-इस्लामी और अवामी नेशनल पार्टी सरीखे दल भी अपनी ताकत को मजबूत करने के प्रयास में हैं। इस बार पाक चुनाव में 4,670 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं चार प्रांतों की निर्वाचन असेंबलियों के चुनाव में करीब 11,000 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पाकिस्तान चुनाव को लेकर तालिबान ने हमले की धमकी दी है। तालिबान पाकिस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव का विरोध करता रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में 18 फरवरी, 2008 को आम चुनाव हुआ था। पीपीपी ने जीत हासिल करते हुए 121 सीटें जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+