3 घंटे की मुलाकात में खुर्शीद ने नहीं की चीनी घुसपैठ पर बात
बीजिंग। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद दो दिन के चीन दौरे पर है। खुर्शीद ने चीन के विदेश मंत्री वांग ई से 3 घंटे की लंबी बातचीत की लेकिन उन्होंने एकबार भी चीनी घुसपैठ के मुद्दे को नहीं उठाया। खुर्शीद ने चीनी विदेश मंत्री यह नहीं पूछा कि चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ क्यों की थी।
चीन यात्रा पर गए सलमान खुर्शीद चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों द्वारा चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर सवाल का जबाव देने से बचते हुए खर्शीद ने कहा कि ये वक्त नहीं है जब बाल की खाल निकाली जाए।

खुर्शीद ने कहा कि हम इससे आगे बढ़ना चाहते हैं। हम इस पर विश्लेषण के लिए तैयार नहीं हैं। हमें पता है कि ऐसा हुआ था लेकिन क्यों हुआ था यह फिलहाल साफ नहीं है।
गौरतलब है कि लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और 3 सप्ताह बाद उनकी वापसी की घटना के बाद सलमान की ये चीनी यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। खुर्शीद यहां सीमा विवाद के अलावा व्यापार तथा अन्य द्विपक्षीय मामलों पर चीन सरकार से बातचीत करेंगे। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।












Click it and Unblock the Notifications