किडनी फेल होने पर पाक कैदी सनाउल्‍लाह की मौत

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पीजीआईआर हॉस्पिटल में पाकिस्‍तानी कैदी सनाउल्‍लाह रांजे की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। भारतीय कैदी सरबजीत की मौत के बाद जम्‍मू के कोट बलवाल जेल में शुक्रवार को उसके साथी कैदी ने हमला कर दिया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हमले के तुरंत बाद सनाउल्‍लाह को स्‍थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उसके बाद हालत को गंभीर देखते हुए एयर एंबुलेंस के जरिये चंडीगढ़ लाया गया। चंडीगढ़ में सनाउल्‍लाह आईसीयू में था। उसे देखने के लिये उसके परिजन पाकिस्‍तान से आये। इस बीच पाकिस्‍तान सरकार ने भारत सरकार से सनाउल्‍लाह को पाक ले जाने की मांग की थी, लेकिन भारत ने यह कहकर इंकार कर दिया था, कि सनाउल्‍लाह की सजा अभी पूरी नहीं हुई है, लिहाजा उसे वापस नहीं ले जा सकते।

Sanaullah

सनाउल्‍लाह जम्‍मू के जेल में पिछले 13 साल से उम्र कैद की सजा काट रहे थे। हालांकि पीसीआई के अध्‍यक्ष मारकंडे काटजू ने इस बीच भारत सरकार से मांग की थी कि सनाउल्‍लाह को छोड़ दिया जाये और पाकिस्‍तान भेज दिया जाये। इतने दिनों तक सनाउल्‍लाह कोमा में था। उसके इलाज के लिये भारत सरकार ने 10 डॉक्‍टरों की विशेष टीम नियुक्‍त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+