रेल के काले खेल में सिंगला के बिजनेस पार्टनर ने किया सरेंडर

सीबीआई के मुताबिक, रेल अधिकारी महेश कुमार ने रेलवे बोर्ड में सदस्यता पाने के लिए सिंगला को रिश्वत दी थी। दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बंसल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करते हुए मंगलवार को सेक्टर 28 स्थित बंसल के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कहा ये भी जा रहा है गर्ग ने सरेंडर किया है क्योंकि उसे पता था कि उसकी गिरफ्तारी तय है। इस वजह से अजय गर्ग ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीबीआई की तफ्तीश जिस तरह से आगे बढ़ रही है उससे माना जा रहा है कि जल्द ही जांच एजेंसी खुद रेलमंत्री से भी इस मामले में पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications