कड़ी सुरक्षा के बीच कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान

बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले पांच साल से राज कर रही भाजपा को एक बार फिर चांस मिलेगा, या फिर कांग्रेस बाजी मार ले जायेगी? हो सकता है केजेपी, जेडीएस, आदि छोटी-छोटी पार्टियां मिलकर एक बड़ा खेल खेल जायें। इन सभी पार्टियों की किसमत रविवार को ईवीएम में बंद होगी। कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होगा, जिसके लिये पूरे राज्‍य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

रविवार को दो करोड़ से अधिक महिला मतदाता सहित चार करोड़ से ज्यादा मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव में मतदाता सूची और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से लैस ढाई लाख से ज्यादा मतदानकर्मी पूरे राज्‍य के 52,034 मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। ठीक 7 बजे से मतदान शुरू होगा। खास कर उत्तरी और तटीय इलाके सहित राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक रखा गया है।

ताज़ा अपडेट-

- पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा और केंद्रीय मंत्री वीरप्‍पा मोइली ने अपने वोट डाले। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़। मौसम का अनुमान शाम चार बजे से हो सकती है बारिश, लिहाजा लोग सुबह ही अपने घरों से निकल पड़े हैं।

- 225 सदस्यों वाली विधानसभा में 224 सदस्यों का चुनाव होना है और एक सदस्य का मनोनयन किया जाएगा। रविवार को 223 सीटों के लिए मतदान कराए जाएंगे, क्योंकि मैसूर जिले की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव रोक दिया गया है।

- शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए रविवार को 130,000 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इस चुनाव में 170 महिला प्रत्याशियों सहित 2948 प्रत्याशियों में से 1800 से ज्यादा उम्मीदवार निर्दलीय या छोटी पार्टियों के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+