लोकसभा चुनाव दूर पर उत्‍तर प्रदेश में प्रचार शुरू

लखनऊ (नवीन निगम)। लोकसभा चुनाव की आहट अब यूपी में सुनाई देने लगी है। जो पार्टी जहां अपने को कमजोर पा रही है वहां अपना पैर जमाने में लगी है। यूपी में जहां गर्मी का पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है, उसी के साथ सभी राजनैतिक दलों की गतिविधियों में भी गर्माहट तेज हो रही है। लखनऊ में आज भाजपा के फायरब्रांड नेता वरुण गांधी धरना पर बैठे हैं तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपने बेटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी आज से प्रदेश में ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन कर रही है। इसकी शुरुआत पार्टी ने संतकबीर नगर से की है।भारतीय जनता पार्टी के महासचिव वरुण गांधी यूपीए सरकार की नाकामी के खिलाफ यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में धरना पर बैठे हैं। वरुण गांधी लखनऊ में पहली बार पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा आज शाम को ही भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन हो सकता है। इसमें वरुण गांधी को सुल्तानपुर से चुनाव लडऩे के लिए कहां जा सकता है। कमेटी केंद्र को लखनऊ से नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़वाने के लिए भी प्रस्ताव भेज सकती है।

उधर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन कर रहे हैं। सम्मेलन के जरिए पार्टी में पिछड़ा वर्ग को जोडऩे के काम को गति प्रदान की जाएगी। सपा को पिछड़े वोट कम मिलते है और लोकसभा में अधिक सीट लाने के लिए सपा इस वोट बैंक पर कब्जा जमाना चाहती है।

दूसरी तरफ 2007 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर बसपा एक बार फिर ब्राह्मण समाज को अपनी ओर लाना चाहती है लेकिन इस बार प्रमोशन में आरक्षण विषय को उठाकर बसपा ने अब इस वोट से लगभग नाता तोड़ लिया है। मायावती ने इसी अहसास के बाद अगड़ी जातियों को भी गरीबी के आधार पर आरक्षण देने की बात कही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी भी ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन कर रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत संतकबीर नगर (खलीलाबाद) से की जा रही है। जहां सांसद भीष्म शंकर तिवारी, कुशल तिवारी ने जूनियर हाईस्कूल में इसका आयोजन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+