सरबजीत की हालत गंभीर, कभी भी टूट सकती है सांसों की डोर

sarabjit singh
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के जेल में सरबजीत पर हुए जान लेवा हमले के बाद उसे गंभीर हालत में लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी भी सरबजीत को आईसीयू में वेटिंलेटर पर रखा गया है। भारतीय कैदी सरबजीत की हालत में कोई कोई सुधार नहीं है। सरबजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। सरबजीत का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि सरबजीत के बचने की संभावना बेहद कम है। किसी भी वक्त उनकी सांसे उनका साथ छोड़ सकती है।

डॉक्टरों के मुताबिक सरबजीत के सिर में 3 सेंटीमीटर से बड़ा खून का थक्का मिला है। खून के इस थक्के को निकालने के लिए तुरंत सर्जरी की जरूरत है। सरबजीत के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले तीन दिन से कोमा में पड़े सरबजीत की हालत कोमा स्केल में 5 आंकी गई है। आपको बता दें कि कोमा स्केल को 3 से 15 के बीच मांपा जाता है। 3 कोमा स्केल का मतलब बेहद खतरनाक हालत होता है।

सरबजीत कोमा में है। कोमा स्केल में सरबजीत की स्थिति को देखते हुए जिन्ना हॉस्पिटल के डॉक्टरों कुछ नहीं कर पा रहे है। सरबजीत की हालत इतनी गंभीर बनी हुई है कि फिलहाल सर्जरी नहीं की जा सकती। डृक्टरों के मुताबिक सिर पर गहरी चोट लगने की वजह से उसके सिर का मांस सूज गया है। वहां का खून जम गया है। ऐसे में ऑपरेशन करना रिस्की होता है क्योंकि इसमें ज्यादा खून बह जाने का खतरा होता है।

वहीं पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को सरबजीत सिंह से मिलने की इजाजत मिल गई। रविवार को भारतीय उच्चायोग के अधिकारी लाहौर के जिन्ना अस्पताल में सरबजीत को देखने के लिए पहुंचे। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान से मांग की थी कि सरबजीत की हालत को देखते हुए उसकी हालत पर नजर बनाए रखने के लिए उससे लगातार मिलने की इजाजत दी जाए। सरबजीत की हालत को देखते हुए उसके लिए जिन्ना अस्पताल में अलग आईसीयू यूनिट तैयार की गई है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में भारतीय कैदी सरबजीत पर जेल के ही दो कैदियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से ही उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उससे मिलने के लिए बारत से सरबजीत का परिवार भी पाकिस्तान पहुंचा है। परिवारवालों ने अपील की है कि सरबजीत को बहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+