जानवर चुराने आए दो चोरों की पीट-पीटकर हत्या

शोर सुनकर ग्रामीणों ने चोरों को चारों तरफ से घेर लिया। उनमें से चार किसी तरह मौके से भागने में सफल हो गए। जबकि दो को ग्रामीणों ने लाठी और डंडों से इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई।
थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवपाल त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि एक लुटेरे की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। त्यागी ने कहा कि अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications