मुलायम बोले चीनियों के लिये सरकार न बने मुलायम

लखनऊ (ब्यूरो)। लद्दाख में भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ के मामले से निपटने में केन्द्र सरकार पर कमजोरी दिखाने का आरोप लगाते हुए पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार को धोखेबाज चीन से बातचीत का रास्ता छोड़कर चीनी सैनिकों को अपनी जमीन से खदेड़कर बाहर करना चाहिए। समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में यादव ने कहा कि मैं दस साल से धोखेबाज चीनियों की तरफ से लगातार सीमा पर संकट की बात कहकर केन्द्र सरकार को आगाह करता आ रहा हूं।

मगर मेरी इस बात पर किसी ने गौर नहीं किया और 10-12 किमी की भारतीय जमीन पर चीनियों ने कब्जा कर लिया। हमारी केन्द्र सरकार धोखेबाजों से बातचीत के जरिये रास्ता खोज रही है। सपा प्रमुख ने तल्ख शब्दों में कहा कि हमारी हिम्मत नहीं कि कब्जा की गयी जमीन को आसानी से छुड़वा लें और कहा कि जब हमारा मंत्री हाथ जोड़कर कब्जा की गयी जमीन को छोडऩे की बात करेगा तो इससे कोई लाभ नहीं होगा।

mulayam

मुलायम ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि चीन धोखेबाज है वह जब कमजोर होगा तो छिपकर बैठ जायेगा और जब मजबूत होगा तो हमला करेगा। बेहतर होगा कि उसको उसकी ही भाषा में जवाब दें। मुलायम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि चीन द्वारा कब्जा की गयी जमीन के मुद्दे पर हम (केन्द्र सरकार) कमजोरी दिखा रहे हैं। देश की रक्षा और सुरक्षा हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चीन नेपाल तक पहुंच चुका है और श्रीलंका में दखल देकर उसको भी अपने साथ कर लिया है। इस प्रकार उसने भारत की सीमा को घेर लिया है।

उन्होंने दावा किया कि हिन्दुस्तान ही चीन का निशाना है, क्योंकि विश्व पर कब्जा करने के लिए भारत को वह अपनी राह में सबसे बड़ी बाधा मानता है। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा और विदेश मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चीन ने हमारी 10-12 किमी जमीन पर कब्जा कर लिया और हमारे देश की सीबीआई ,रॉ, आईबी क्या कर रही थी, जो हमें इसकी भनक तक न लग सकी। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पिछले दस वर्ष से सीमाओं पर खतरे की बात सार्वजनिक रूप से और संसद में भी उठाते आ रहे हैं। लेकिन इस मुद्दे को केन्द्र सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+