कश्मीर में पुलिसबल पर आंतकी हमला, 4 जवान शहीद

आइजीपी कश्मीर अब्दुल गनी मीर ने बताया कि सोपोर के पास के इलाके हैगाम, पोतखाह और उसके साथ सटे इलाकों में बीते कुछ दिनों से चोरी की वारदातें हो रही थी। शुक्रवार शाम को हैगाम पुलिस चौकी में किसी ने मोबाइल से फोन कर कहा कि पोतखाह के पीर मुहल्ले में संदिग्ध चोर घूम रहे हैं।
खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा। जैसे ही पुलिस बल अपने वाहन से बाहर निकले पहले से घात लगाए आंतकियों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अचानक हुए हमले से 4 जवान मौके पर ही शहीद हो गए।
गौरतलब है कि इसी महिने सुरक्षाबलों ने सोपोर में लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर फहदुल्ला समेत चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद माना जा रहा है कि आतंकियों ने यह हमला बदला लेने के लिए किया है। वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोपोर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे एक कायराना हरकत करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications