सरबजीत पर हमला यूपीए सरकार की नाकामी का परिणाम: मोदी

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला यूपीए सरकार की एक और नाकामी को उजागर करती है। मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार खुद को बचाने में लगी है। देश बचाने की सरकार को फुर्सत नहीं है। मोदी के अलावा बीजेपी ने सरबजीत पर हमले के लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। वहीं सरबजीत के परिवार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सरकार सही समय कदम उठाती तो सरबजीत की आज ऐसी हालत नहीं होती।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में फांसी की सजा का सामना कर रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर लाहौर की कोट लखपत जेल में साथी कैदियों ने शुक्रवार दोपहर कातिलाना हमला किया था। इस हमले में सरबजीत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सरबजीत डीप कोमा में हैं और उन्हें लाहौर के जिन्ना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications