कांग्रेसियों को राहुल की मालिश करने से फुर्सत नहीं: कैलाश विजयवर्गीय

MP minister targets Rahul Gandhi
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री आजकल अपने कामों के बजाए अपने बयानों के वजह से ज्यादा लोकप्रिय होते जा रहे है। यहां सरकार के मंत्री बेलगाम हो गए है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के एक और मंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर अटपटा बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। इस बार विवादित बयान एमपी के दिग्गज बीजेपी नेता और उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता सिनेमा का फ्लॉप शो देखना नहीं चाहती। जो सिनेमा यूपी, बिहार और गुजरात में फ्लॉप हो गया हो उसे एमपी की जनता नहीं देखती। गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई के बावजूद कांग्रेस इन तीनों प्रदेशों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। राहुल इन दिनों मप्र के दौरे पर है।

वहीं कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी मंत्री के कहा कि कांग्रेसियों को तो राहुल गांधी की मालिश करने से ही फुर्सत नहीं है। नीमच में एक कार्वेयक्रम के दौरान पानी की किल्लत के लिए स्थानीय कांग्रेस सांसद को कोसते हुए कैलाश विजयवर्गिय ने कहा कि कांग्रेसियों को राहुल की मालिश से फुर्सत नहीं है तो पानी के बारे में कहां से सोचें। ये कोई पहला मामला नहीं है जब बीजेपी के मंत्रियों ने बेतुके बयानों पर जोर दिया हो। इससे पहले मध्य प्रदेश के आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं और टीचरों के सामने 'डबल मीनिंग' बाते करने के वजह से अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

भले ही नेताओं की कुर्सी छीन जाती हो लेकिन बेतुकी बयानबाजी करने से नेता बाज नहीं आते। राज्य की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मजाक में कही जाने वाली बात का हवाला देकर अपरोक्ष रूप से महिलाओं पर ही टिप्पणी कर डाली। इसके बाद प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर अटवाल ने राज्य में बलात्कार की बढ़ती वारदातों पर चौंकाने वाला बयान दिया। बेतुकी बयानबाजी की बीमारी सिर्फ बीजेपी तक सीमित नहीं रही। इस मामले में प्रदेश के कांग्रेस नेता भी पीछे नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+