राजनीति में बढ़ रही छुआछूत एक अभिशाप: मोदी

मोदी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े। वहां लोगों को संस्कार दिये जाते हैं। शिवगिरी के मठ में मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हमारे देश का सुनहरा इतिहास गवाह है कि देश के निर्माण में साधुसंतों का बहुत बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने कहा, "1857 से लेकर 1947 तक आजादी की कई लड़ाईयों में संतों ने समाज को नई दिशा दिखायी एवं सुधार के लिये बड़े कदम उठाये।"
श्री नारायण धर्म मीमांसा परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि समाज में राजनीतिक अस्पृश्यता बढ़ने के कारण उसका प्रभाव आज भी लोगों के बीच देखा जा सकता है। यह समाज की एक बहुत बड़ी कमी है और इसे आध्यात्मिक गुरुओं ने और समाजसुधारकों ने दूर करने के हर संभव प्रयास किये हैं।
उन्होंने श्रीनारायण गुरू का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लोगों को उनके विचारों पर ध्यान देना चाहिए। मोदी ने कहा आज देश स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मना रहा है। ऐसे मौके पर देश के युवाओं तक उनके विचारों को पहुंचाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications