रेडियोथिरैपी में शुरू होगा बीएससी कोर्स

लखनऊ। विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में जुलाई से रेडियोथिरैपी टेक्नॉलाजी में बीएससी की शुरुआत की जाएगी। फिलहाल इस कोर्स के लिए पांच सीटों की स्वीकृति मिली है।

यह जानकारी रेडियोथिरैपी विभाग के विभागाध्यक्ष नसीम जमाल ने दी। उन्होंने बताया कि देश में कैंसर मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। लेकिन प्रशिक्षित टेक्नीशियन की भारी कमी है। प्रदेश में 20 करोड़ की आबादी के लिए 200 लीनियर एक्सीलेटर मशीनों की आवश्यकता हैए जबकि यहां मात्र 12 मशीने हैं। इनके लिए कम से कम 600 प्रशिक्षित टेक्नीशियन की जरूरत है। प्रदेश में फिलहाल कहीं भी रेडियोथिरैपी टेक्नीशियन कोर्स की सुविधा नहीं है।

BSC in radiotherapy in KGMU

सत्र की शुरुआत एक जुलाई से होगी। इसके लिए साइंस में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा नौ जून को होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी केजीएमयू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+