MBBS में पढ़ाया जाएगा नैतिक शास्‍त्र

Doctor
हैदराबाद। डॉक्‍टरों की लापरवाही से मौतों के मामले आये दिन अखबारों में आप पढ़ते होंगे। साथ ही पैसा कमाने के चक्‍कर में किस तरह डॉक्‍टर मरीज के शरीर की चीरफाड़ कर देते हैं, इससे भी आप पूरी तरह परिचित होंगे। ऐसे ही अनैतिक कार्यों को रोकने का बीड़ा उठाया है मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने। इसके लिये जल्‍द ही एमबीबीएस के कोर्स में नैतिकशास्‍त्र भी पढ़ाया जायेगा।

एमसीआई बोर्ड के सदस्‍य पुरुषोत्‍तम लाल ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि 4.5 और 4.7 वर्ष वाले एमबीबीएस कोर्स में स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की पहल पर यह कोर्स समाहित किया जायेगा। इसके अंतर्गत 12 महीने के फर्स्‍ट ईयर को बढ़ाकर 14 महीने का किया जायेगा और इस दौरान मेडिकल एथिक्‍स पर जोर दिया जायेगा।

डा. पुरुषोत्‍तम के मुताबिक यह पाठ्यक्रम अगले साल से शुरू होने की उम्‍मीद है। अक्‍टूबर 2012 में एमसीआई की एक बैठक में इसकी जरूरत महसूस की गई और फिर पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश जारी कर दिये गये। पाठ्यक्रम अब पूरी तरह तैयार है। उम्‍मीद है कि इस पहल के बाद देश में लूट-खसोट करने वाले डॉक्‍टरों की संख्‍या में गिरावट जरूर दर्ज होगी। इसमें स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के बाजारीकरण को रोकने पर जोर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+