इंटरनेट पर मंत्री की अश्लील फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार

arrested
भुवनेश्वर। ओडिशा के एक मंत्री की एक लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो कथित रूप से विभिन्न वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी। कोरापुट जिले के जेपोर शहर के निवासी सिद्धार्थ शंकरपति को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

उसने कथित तौर पर शिक्षा मंत्री रबि नारायण नंदा और एक लड़की की तस्वीरों और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर कुछ महीने पहले इसे विभिन्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। मंत्री के समर्थक तस्वीरें पाने के लिए बेचैन थे। मंत्री ने 22 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। राज्य का एकमात्र एवं कटक स्थित साइबर अपराध पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत पाए हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"

युवक ने ओड़िसा के शिक्षा मंत्री रबि नारायण नंदा की अश्लील तस्वीर अलग-अलग बेवसाइटों पर डाल दी। युवक ने मंत्री जी की तस्वीर एक लड़की के साथ जोड़कर उसे पब्लिश कर दिया। बेवसाइट पर मंत्री की अस्लील तस्वीर आने के बाद से पार्टी और लोगों के बीच उनकी छवि को लेकर आलाचनाएं शुरु हो गई थी। लेकिन अब पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करा लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+