एनसीपी नेता के बेटे ने कार से कुचला मासूम बच्चियों को, 1 की मौत

maharastra
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एनसीपी नेता के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार कार ने दो बच्चियों को कुचल दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत मौके पर ही गई जबकि दूसरी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। एनसीपी नेता अब्दुल कादिर मौलाना का 17 साल के बेटा बिलाल चला रहा था। सुबह तकरीबन 8 बजे बिलाल अपनी एसयूवी कार से तेज रफ्तार से जा रहा था। टीवी सेंटर चौक के पास उसकी अनियंत्रित तेज रफ्तार एसयूवी ने दो बच्चियों समेत उसके चाचा को तेज टक्कर मार दी।

ये तीनों पास के ही मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। टक्कर इतना जोरदार था कि एक बच्ची की मौके पर ही मोत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रुप से घायल अस्पताल में जिदंगी की जंग लड़ रही है। टक्कर मारने के बाद कादिर का बेटा वहां भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां खड़ी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। लोगों ने उसकी गाड़ी तोड़ डाली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस को औरंगाबाद के टीवी सेंटर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरु कर दिया। जब फुटेज सामने आई तो उससे साफ हो गया कि किस तरह से नेता के बिगड़े हुए बेटे ने मासूम बच्ची को कुचल दिया।

पुलिस ने एनसीपी नेता अब्दुल कादिर मौलाना के बेटे को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त ड्राइवर नेता के बेटे के पास वाली सीट पर बैठा हुआ था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तेज रफ्तार का कहर दो दिन पहले ही जयपुर में भी देखने को मिला। जब एक बाइक सवार परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। वह परिवार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। इस हादसे में अस्पताल पहुंचने में हुई देरी की वजह से एक मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई थी। इस बीच आरोपी ट्रक ड्राइवर को मध्यप्रदेश के देवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+