छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया

पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने मीडिया को बताया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी (सीपीआई-माओवादी) के कमांडो स्तर के 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने कहा, नक्सलियों के साथ कई घंटे गोलीबारी चली। पूरे ठिकाने को नष्ट कर दिया गया। मुझे मृतकों की संख्या बढ़ने का संदेह है। यह बहुत बड़ी सफलता है। नक्सलियों का यह ठिकाना आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे इलाके में स्थित था।
उनके ठिकाने से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद जब्त किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के रायपुर और बस्तर इलाके में अकसर नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ होती रहती है। नक्सली अपनी मांगों को लेकर अकसर हमला करते रहते हैं। कभी उनके निशाने पर रेलवे ट्रैक तो कभी सरकारी बिल्डिंग्स होते हैं। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications