ईरान से लेकर इंडिया तक कांप गई धरती, 105 मरे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद सहित उत्तरी व पश्चिमी भारत के अधिकांश इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। काफी देर तक महसूस किए गए इन झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आलम ये था कि लोग अपने घर और दफ्तर से बाहर निकल गये और काफी देर तक खूले आसमान के नीचे रहे। वनइंडिया की दिल्ली संवाददाता बविता झा ने बताया कि वो अपने वर्क स्टेशन पर मौजूद थीं तभी उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि किसी ने उनकी कुर्सी जोर से हिला दी हो।
उन्होंने बताया कि दफ्तर में बैठे अन्य लोगों ने टीवी, कंप्यूटर और दरवाजे को कांपते देखा और फौरन भूकंप की आशंका भांप बिल्डिंग से बाहर निकल गये। वहीं भारत की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि वो हमेशा की तरह अपना काम कर रहे थे तभी अचानक उन्हें चक्कर आने लगा और उनके टेबल पर रखा कंप्यूटर आगे की तरफ गिर गया। इसके अलावा ऑफिस में लगी लाइटें भी हिलने लगीं। तबतक उनके सहयोगियों को इस बात का एहसास हो गया था कि ये भूकंप के झटके हैं और सभी लोग ऑफिस की बिल्डिंग से बाहर निकल गये।
दहशत का माहौल तो उस वक्त देखने को मिला जब एक घर में रखा फिश एक्योरियम जोर-जोर से हिलने लगा। गृहणी सोनल श्रीवास्तव ने बताया कि वो सोफे बैठी अपनी परिवार वालों से बातें कर रहीं थी कि अचानक फिश एक्योरियम जोर-जोर से हिलने लगा और उन्हें फौरन एहसास हो गया कि ये भूकंप के झटके हैं। वहीं इस भूकंप के झटके ने एमएनसी में कार्यरत गौरव श्रीवास्तव को पिछले साल दिल्ली में आये भूकंप की यादें ताजा करा दीं। इसी क्रम में बात अगर पाकिस्तान की करें तो वहां 1000 इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। वहीं ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।













Click it and Unblock the Notifications