सुजाता हत्याकांड- साक्षी महराज समेत 4 पर मामला दर्ज

एटा के पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने बताया कि एटा नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित साक्षी महाराज के आश्रम में सोमवार की रात उनकी पूर्व शिष्या 40 वर्षीय सुजाता वर्मा अपने सहयोगी अनिल यादव के साथ गुरु से मिलने आई थी। रात के वक्त सुजाता वर्मा और अनिल यादव साक्षी महाराज से मिलकर आश्रम से बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने सुजाता वर्मा को गोली मार दी।
गोली सीने पर लगते ही सुजाता वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद सुजाता वर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications