जया प्रदा की गाड़ी का कटा चलान, लालबत्ती भी उतरी

ये वाकया उस वक्त हुआ जब सासद जया प्रदा अपने कैंप कार्यालय के ऊपरी तल पर जन समस्याएं सुन रहीं थी। अचानक एआरटीओ अधिकारी और इंसपेक्टर सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ पहुंचे। एआरटीओ ने जयाप्रदा को नीचे बुलाया, जिसपर सांसद समर्थक एआरटीओ से नोकझोंक करने लगे। यह देख सांसद ने एआरटीओ को ऊपर ही बुला लिया।
एआरटीओ ने सांसद जया प्रदा की कार पर लगी लालबत्ती को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि उसे उतारने आए हैं। जब जया प्रदा को इसबात की खबर मिली तो सांसद गुस्से से लालपीली हो गई। जया ने एआरटीओ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उन्हें सिर्फ सड़कों पर वाहन चेक करने का अधिकार है, फोर्स के साथ महिला सांसद के घर में घुसने का नहीं।
लालबत्ती के मसले पर दोनों में काफी देर तक नोंक-झोंक होती रही। गुस्से में अधिकारियों ने तुरंत उठकर जया प्रदा गाड़ी से लालबत्ती उतार ली और चालान गाड़ी पर चस्पा कर दिया। अधिकारियों के इस कार्रवाई को जया ने अपमानित करने का साजिश बताया है। कहा, एआरटीओ पहले भी उनकी गाड़ी रोक चुके हैं। इसकी शिकायत वह लोकसभा अध्यक्ष से करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications