प्रमोशन के लिए नेवी ऑफिसर ने बीबी को सिनियर्स के सामने परोसा

sexual harassment
कोच्ची। एक शर्मनाक घटना ने देश की नौसेना के दामन पर गहरा दाग लगा दिया है. नौसेना के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पति, ससुराल वालों और सदर्न नेवल कमांड पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। नेवी अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपना प्रमोशन कराने के लिए उसका इस्तेमाल किया और उसको अपने अधिकारियों के साथ हम बिस्तर होने को मजबूर किया।

अपने पति की इस करतूत के बाद महिला ने हार्बर पुलिस के सामने 4 अप्रैल को मामला दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उसके पति सहित 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हार्बर पुलिस के मुताबिक ओडिशा की रहने वाली 26 साल की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति ने ऑफिस में प्रमोशन पाने के लिए उसे अपने सिनियर के साथ हम बिस्तर होने के लिए दबाव डाला।

महिला ने बताया कि उसके पति नौसेना में लेफ्टिनेंट हैं। उन्होंने अपनी प्रमोशन और दूसरे फायदों के लिए उसे उच्च अधिकारियों के साथ सोने पर मजबूर किया। महिला ने आरोप लगाया है कि इसका विरोध करने पर उसका पति और अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने अधिकारियों पर उसको जबरन नशीली दवाई देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक इस ममाले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केरल हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस से आरोपियों द्वारा जमानत के लिए दाखिल आवेदन पर मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है। वही इस शर्मनाक आरोप के बाद रक्षा प्रवक्ता ने अपने अधिकारियों पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा है कि यह शिकायत वैवाहिक जीवन में मतभेद के चलते दर्ज कराई गई है और महिला द्वारा उनके अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

एक रक्षा विज्ञप्ति जारी कर रक्षा विभाग ने कहा है कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं उन्होंने अपनी अपनी पत्नियों के साथ मिल कर इस दंपत्ति के निजी जीवन के मतभेद सुलझाने की कोशिश की थी जो नाकाम रही। जो लोग भी इस टीम में शामिल थे उन्हें ही महिला ने आरोपी बनाया है। नेवी ने पुलिस को भरोसा दिलाया है कि नौसेना जांच एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+