मैं राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि गैर राजनैतिक हूं : मोदी
कोलकाता। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि गैर राजनैतिक हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर कहा, "मैं राजनीतिज्ञ नहीं हूं। मैं एक गैर राजनैतिक व्यक्ति हूं।"
आपको बता दें कि मोदी को लगातार पीएम पद का प्रत्याशी माना जा रहा है लेकिन मोदी ने कभी भी अपने मुंह से पीएम बनने की चाहत पेश नहीं की लेकिन हाल ही में मोदी ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वो भारत मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं। जिसकी वजह उनक पीएम बनने की इच्छा पर सवाल खड़े हो गये हैं।
गांधीनगर में एक पुस्तक के विमोचन पर मोदी ने कहा था कि अब वो भारत मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं। उन्होंने गुजरात की धरती का कर्ज उतार दिया है इसलिए अब उनको भारत मां का उधार उदा करना है। मोदी ने कहा था कि देश के नागरिक होने की वजह से हर इंसान का कोई ना कोई कर्ज होता है जो उसे हर हालत में ईमानदारी से चुकाना चाहिए।हांलाकि मोदी ने अपनी इन बातों को स्पष्ट नहीं किया कि वो किस संदर्भ में बात कर रहे थे लेकिन राजनीतिक पुरोधाओं ने उनकी बातों का मतलब निकालना शुरू कर दिया है वो मोदी के इस तथ्य को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।
सबका कहना है कि मोदी की बातों से साफ है कि वो भाजपा की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के प्रत्याशी हैं और अब वो क्षेत्रीय राजनीति छोड़कर केन्द्र की राजनीति में सक्रिय में होना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications