1984 दंगे: टाइटलर के खिलाफ फिर होगी जांच

Former Congress MP Jagdish Tytler
नयी दिल्ली। 1984 के दंगों के मामले में कोर्ट ने सीबीआई की क्‍लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि जगदीश टाइटलर के खिलाफ जांच जारी रहेगी। लिहाजा अब सीबीआई को नये सिरे से जांच करनी होगी। यानी जगदीश टाइटलर को यह बड़ा झटका कोर्ट ने दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पहले की खबर-

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर की मुशकिलें आज बढ़ी सकती है। आज का दिन उनके लिए खास है। 1984 के सिख विरोधी दंगे मामले में फैसला आने वाला है। 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान गुरुद्वारा पुलबंगश में 3 सिखों की हत्या कर दी गई थी। आज कड़कड़डूमा कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। कांग्रेस नेता जगदीश टाइगलर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएंगी। इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मालूम हो कि निचली अदालत ने इस केस में टाइटलर को क्लीन चिट दे दिया था। निचली अदालत के इस आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी। अब देखने वाली बात ये है कि सेशन कोर्ट आज इस केस में निचली अदालत के फैसले पर अपनी मुहर लगाती है या फिर सीबीआई को मामले की नए सिरे से जांच का आदेश देती है।

गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले में सीबीआई भी टाइटलर को क्लीन चिट दे चुकी है। सीबीआई रिपोर्ट के मुताबिक एक नवंबर 1984 को पुलबंगश में हुए दंगे के दौरान टाइटलर मौके पर मौजूद नहीं थे। जिस वक्त ये दंगा हुआ उस वक्त कांग्रेस नेता टाइलटर प्रधानमंत्री के निवास पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+