कोलकाता में आज उद्योगपतियों को संबोधित करेंगें मोदी
नई दिल्ली। कल भारतीय उद्योग महासंघ की महिला शाखा के बाद एक चैनल द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित करने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में उद्योगपतियों को सम्बोधित करेंगे। कल फिक्की की महिला शाखा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने देश के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था। मोदी का कहना था कि आज ऐसा माहौल तैयार किये जाने की जरूरत है जिससे कि महिलाओं की क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जा सके।
इसके बाद आईबीएन7 द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने लोगों का सरकार पर विश्वास न होने की बात की। उन्होने राजनीति के वर्तमान हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले लोग सत्ता में आने के लिए राजनीति करते हैं फिर सत्ता में बने रहने के लिए। उन्होने विकास न होने के लिए चुनावी राजनीति का हावी होना बताया। मोदी का कहना था कि सत्ता के केंद्रीकरण ने प्रशासन की शक्ति को एक जगह सीमित कर दिया।

आज वह कोलकाता के 3 कॉमर्स चैंबर को सम्बोधित करेंगे। जिसके बारे में पूरी सम्भावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार की आर्थिक नाकामियों की चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications