कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अब यूपी सरकार भी देंगी सब्सिडी।

Kailash mansarovar
लखनऊ। गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सब्सिडी देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैलाश मानसरोवर कैश सब्सिडी योजना की शुरुआत करेंगे। अखिलेश सरकार इस योजना के तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 25 हजार रुपये की मदद के चेक सौंपेगे। इससे पहले देश के केवल चार राज्य ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए सब्सिडी दे रहे थे, सपा सरकार की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश ऐसी सब्सिडी देने वाला पांचवा राज्य होगा।

यूपी में ये योजना शुरु होने के बाद वो देश का ऐसा पहला गैर बीजेपी शासित राज्य है जहाँ कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सब्सिडी दी जा रही है। जहां तक बात उत्तराखंड की है वहां ये सब्सिडी योजना तब शुरु हुई थी जब वहां बीजेपी की सरकार थी। इसके अलावा जिन राज्यों में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सब्सिडी योजना है उन सभी राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं। गौरतलब है कि आम चुनाव में अभी कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में यूपी सरकार ऐसे समय में इस योजना की शुरुआत कर रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा वोट को अपने पाले में खींचा जा सके।

यूपी सरकार के इस सब्सिडी योजना से तो ऐसा ही लगता है कि अब तक अल्पसंख्यकों को लुभाने की राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी इस योजना के जरिए बहुसंख्यकों को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि हर साल आयोजित हेने वाले कैलाश मानसोरवर यात्रा पर औसतन प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये खर्च होते हैं। इस साल ये यात्रा 9 जून से 9 सितम्बर तक चलेगी। यूपी सरकार की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश से जो भी श्रद्धालू इस यात्रा के लिए जाएंगे उन्हें प्रदेश सरकार 25 हजार की सहायता राशी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+