यूपी: पेशी पर जा रहे 10 खूंखार कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार

इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (सिटी) शैलेश कुमार यादव ने बताया कि जो कैदी भागे हैं, उसमें से अधिकतर हत्या के आरोप थे। कुछ तो कुख्यात अपराधी थे, जिन पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें गठित कर फरार कैदियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर यह घोर लापरवाही का मामला है।
जो पुलिसकर्मी कैदियों को पेशी के लिए लेकर आ रहे थे, उनके खिलाफ कारवाई होगी। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सीमाओं को सील कर दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि प्रथम जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications